{"product_id":"vx2pc64fzdtq","title":"सात खू़न माफ़ : देवी की दास्तान [The Girl With The Seven Lives] (Hindi) by Vikas Swarup [Paperback]","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eनामः देवी\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eउम्रः 25 साल\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eपेशाः ब्यूटी पार्लर में स्टाइलिस्ट\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eलेकिन देवी कोई साधारण ब्यूटी पार्लर वर्कर नहीं है। वह एक ऐसी औरत है जिसका अतीत उसके पीछे साए की तरह लगा हुआ है। और अब वही अतीत एक नकाबपोश बंदूकधारी के रूप में उसके सामने खड़ा है। उसने देवी को किडनैप कर, एक अंधेरे, गंदे बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eखौफ़ की हद तब पार होती है, जब उसे पता चलता है कि किडनैपर उसकी ऑनलाइन नीलामी कर रहा है, ऐसी नीलामी जिसमें वे सारे लोग हिस्सा ले सकते हैं, जिनके साथ देवी ने अपनी 25 साल की ज़िंदगी में कभी न कभी धोखा किया है। इस नीलामी में दांव पर है देवी की जान। देवी को मज़बूर किया जाता है कि वो अपने अतीत के सात अलग-अलग चेहरों की हर गहरी सच्चाई का खुलासा करे।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eयहीं से शुरू होता है एक रोमांचक सफ़र जो हमें भारत के चारों कोनों तक ले जाता है, और उस औरत की ज़िंदगी की झलक दिखाता है जिसने हमेशा अपने मन की सुनी और अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जी है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eक्या यह देवी की 25 साल की ज़िंदगी की आखिरी रात साबित होगी? या फिर वो अपने अंदर वो हिम्मत और ताकत ढूँढ पाएगी, जिससे वो अपने अपहरणकर्ता को मात देकर एक ऐसी औरत बन सके जिसके लिए सात खून भी माफ़ हों? तो पढ़िए धोखे और दिल दहला देने वाली घटनाओं के उलझे हुए ताने-बाने में बुनी गई अनूठी दास्तान! विकास स्वरूप का दस साल बाद आया यह नया उपन्यास रोमांचक लेखन का बेहतरीन नमूना है। एक ऐसी कहानी, जो जितनी दिलचस्प है, उतनी ही भावनात्मक रूप से संतोषजनक भी।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003c!----\u003e","brand":"S\u0026S India","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48273884643578,"sku":"VX2PC64FZDTQ","price":279.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0704\/0473\/5226\/files\/9788198507228_1_1.jpg?v=1780294455","url":"https:\/\/versoz.co.in\/products\/vx2pc64fzdtq","provider":"VERSOZ","version":"1.0","type":"link"}