सात खू़न माफ़ : देवी की दास्तान [The Girl With The Seven Lives] (Hindi) by Vikas Swarup [Paperback]
सात खू़न माफ़ : देवी की दास्तान [The Girl With The Seven Lives] (Hindi) by Vikas Swarup [Paperback]
SKU:VX2PC64FZDTQ
ISBN13: 978-81-98507-22-8
Paperback Hindi book | Pages: 452
Crime, Thriller, Suspense, and Mystery Adults
Author: Vikas Swarup | Published by: S&S India
In stock
Replacement only - within 10 days
नामः देवी
उम्रः 25 साल
पेशाः ब्यूटी पार्लर में स्टाइलिस्ट
लेकिन देवी कोई साधारण ब्यूटी पार्लर वर्कर नहीं है। वह एक ऐसी औरत है जिसका अतीत उसके पीछे साए की तरह लगा हुआ है। और अब वही अतीत एक नकाबपोश बंदूकधारी के रूप में उसके सामने खड़ा है। उसने देवी को किडनैप कर, एक अंधेरे, गंदे बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा है।
खौफ़ की हद तब पार होती है, जब उसे पता चलता है कि किडनैपर उसकी ऑनलाइन नीलामी कर रहा है, ऐसी नीलामी जिसमें वे सारे लोग हिस्सा ले सकते हैं, जिनके साथ देवी ने अपनी 25 साल की ज़िंदगी में कभी न कभी धोखा किया है। इस नीलामी में दांव पर है देवी की जान। देवी को मज़बूर किया जाता है कि वो अपने अतीत के सात अलग-अलग चेहरों की हर गहरी सच्चाई का खुलासा करे।
यहीं से शुरू होता है एक रोमांचक सफ़र जो हमें भारत के चारों कोनों तक ले जाता है, और उस औरत की ज़िंदगी की झलक दिखाता है जिसने हमेशा अपने मन की सुनी और अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जी है।
क्या यह देवी की 25 साल की ज़िंदगी की आखिरी रात साबित होगी? या फिर वो अपने अंदर वो हिम्मत और ताकत ढूँढ पाएगी, जिससे वो अपने अपहरणकर्ता को मात देकर एक ऐसी औरत बन सके जिसके लिए सात खून भी माफ़ हों? तो पढ़िए धोखे और दिल दहला देने वाली घटनाओं के उलझे हुए ताने-बाने में बुनी गई अनूठी दास्तान! विकास स्वरूप का दस साल बाद आया यह नया उपन्यास रोमांचक लेखन का बेहतरीन नमूना है। एक ऐसी कहानी, जो जितनी दिलचस्प है, उतनी ही भावनात्मक रूप से संतोषजनक भी।
Share
![सात खू़न माफ़ : देवी की दास्तान [The Girl With The Seven Lives] (Hindi) by Vikas Swarup [Paperback]](http://versoz.co.in/cdn/shop/files/9788198507228_2_1.jpg?v=1780294455&width=1445)
* We strive to ensure the accuracy of the book information provided on our website. However, due to the limitations of available data, some details may be incorrect. This is purely unintentional, and we sincerely apologize for any inconvenience this may cause. If you identify any inaccuracies, please notify us so that we can make the necessary corrections. Thank you for your understanding and cooperation.